करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले में कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा। एसपी ने कहा कि आरोपियों पर शाम तक एफआईआर हो जाएगी। अन्य कार्रवाई के लिए समय मांगा है। बता दें कि विधायक योगेश वर्मा और व्यापारी राजू अग्रवाल ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर में विधायक समर्थकों की भीड़, रास्तों पर जाम
सदर विधायक के समर्थन में कई संगठनों के लोग जुटे तो शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। विलोबी हाल के पास सदर बाजार वाली सड़क, कचेहरी मार्ग, जिला अस्पताल आदि मार्गों पर जाम की स्थिति हो गई। सुबह के समय लोग करीब एक घंटे तक जाम से जूझते रहे। आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।