पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य की पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई। यूजर अनिल कुमार ने लिखा है कि आपको हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर जिताया है, आप ऐसी पोस्ट न करें। विपिन ने लिखा है कि जो आप कह रहे हो वो सही है तो आपकी सरकार क्या कर रही है? तुरंत जेल भेजो। राहुल गांधी को मंदबुद्धि बालक बताने वाली पोस्ट पर भी लोगों ने कटाक्ष किए हैं। भगवन सरन नाम के युवक ने क्षेत्र के गन्ना किसानों का भुगतान दिलाने के लिए मेहनत करने की नसीहत दी है।
देवेंद्र ने लिखा कि पीएम की डिग्री सही है तो दिखाने में क्या दिक्कत है? कुछ लोगों ने विधायक का समर्थन किया, लेकिन अधिकतर लोगों ने उनकी पोस्ट पर कटाक्ष किए। दोनों पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। पंचायत चुनाव से पहले इस तरह की पोस्ट डालना राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा खेमे में भी कानाफूसी हो रही है।