इन आरोपियों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार ने बताया कि महिला के साथ उनके चेहरे भाई से नोकझोंक हुई है। वह भाई को मौके से लेने गया था। उन्होंने महिला के घर के अंदर कदम तक नहीं रखा। महिला ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं।
इस मामले में सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।