फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लखनऊ में प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता के वकील भाई पर भी रिपोर्ट

Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। लखनऊ में प्रदर्शन के बाद सुभाष लोधी की पत्नी की ओर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी के अधिवक्ता भाई समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव अटरिया निवासी दीपिका लोधी ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि चार दिसंबर की सुबह उनकी सास आनंदी देवी उनके डेढ़ साल के बेटे को घर के बाहर टहला रही थीं। इस दौरान बेटा गली में खेलने लगा। तभी मोहनप्यारी की भैंस आ रही थी। उनकी सास ने भैंस को रोकने के लिए कहा तो मोहनप्यारी गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर मोहनप्यारी अपने घर में घुस गईं।
वहां से अपने बेटे मानसिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी के अधिवक्ता भाई मोहन स्वरूप व उसके बेटे रंजीत को बुला लाईं। इसके बाद उनकी सास को पीटा गया। शोर सुनकर उनके जेठ सोमेश लोधी बीच-बचाव करने आए तो उनकी भी पिटाई की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें