फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक से लिया 25 लाख रुपये का लोन, जमा न करने पर नोटिस चस्पा करने गई टीम से भाजपा नेता ने की बदसलूकी

Sun, 19 May 2024 05:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भाजपा के एक नेता ने बैंक से 25 लाख रुपये का लोन लिया। जमा न करने पर बैंक की टीम जब नोटिस चस्पा करने पहुंची तो भाजपा नेता ने टीम के साथ बदसलूकी की। धक्कामुक्की करते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन
पुलिस ने चस्पा कराया नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोन जमा नहीं करने पर भाजपा नेता का खाता एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) हो गया था। बैंक की टीम  पुलिस बल के साथ भाजपा नेता के घर नोटिस चस्पा करने गई तो भाजपा नेता ने टीम के साथ बदसलूकी कर दी। सुभाषनगर थाने में बैंक के मैनेजर ने तहरीर दी है। हालांकि नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

विज्ञापन


पंजाब एंड सिंध बैंक सिविल लाइन शाखा के प्रबंधक ने बताया कि बालाजी पुलिया के पास रहने वाले एक भाजपा नेता ने 25 लाख रुपये का लोन व्यवसाय करने के लिए लिया था। लोन न जमा करने के कारण खाता एनपीए हो गया। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी लोन नहीं चुकाया गया तो बैंक ने कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार को बैंक की टीम पुलिस को लेकर बंधक संपत्ति पर पहुंची। 

आरोप है कि भाजपा नेता ने बदसलूकी शुरू कर दी। बैंककर्मियों से धक्कामुक्की और हंगामे किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले में सुभाषनगर थाने में बैंक मैनेजर ने तहरीर दी है। वहीं सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार राय ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में नोटिस चस्पा कर दिया गया था। कुछ विरोध था जो शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें