फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: समर्थकों के साथ भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल, जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Sun, 11 Feb 2024 08:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर शुरू हो गया। बरेली में भाजपा नेता लोधी विजय राणा रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। विजय राणा के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 
विज्ञापन
विजय राणा समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर रविवार को भाजपा नेता लोधी विजय राणा ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सकलैनी ने कहा कि अब भाजपा की असलियत सबको पता चल रही है। 

विज्ञापन

 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही किसान, गरीब, वंचित, छात्रों के साथ खड़ी है। सदस्यता ग्रहण करने वालों का प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में झम्मन लाल, सोमपाल शर्मा, लेखराज, ठाकुरदास, जागन लाल वर्मा, रेवाराम, छेदा लाल अन्य मौजूद रहे। 

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष बनाएंगे बूथ लेवल कमेटी
महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जंक्शन रोड स्थित कार्यालय पर हुई। लोकसभा एआईसीसी कोऑर्डिनेटर विपुल गुप्ता ने आगामी चुनाव से संबंधित दिशानिर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के मुताबिक चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

वार्ड अध्यक्षों को बूथ लेवल कमेटी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व पार्षद महेश पंडित, प्रवक्ता योगेश जौहरी, पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, कांग्रेस कमेटी गोला के उपाध्यक्ष सहइंद्र दीक्षित ने भी विचार साझा किए। सभी का कहना था कि नेहरू गांधी परिवार की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। फिरका परस्त ताकतें धराशायी होंगी। यहां पार्षद सादिक अंसारी, फिरोज खान, हाजी सुलतान अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें