फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छेड़खानी के आरोपी भाजपा नेता ईशान को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारीनगर का रहने वाला भाजपा नेता व दवा व्यापारी ईशान सक्सेना उर्फ ईशू को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एक महिला ने छेड़खानी करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ईशान की फेसबुक प्रोफाइल भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फोटो से भरी पड़ी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि ईशान अक्सर उसका पीछाकर छेड़खानी करता था। उससे कई हजार रुपये ले चुका है और अब लाखों रुपये की रंगदारी मांग रहा है। सोमवार को वह बरेली कॉलेज के पास से गुजर रही थी, तभी वह कार से पहुंचा। उसे रोककर छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भाजपा के बड़े नेताओं के साथ करीबी बताकर ईशान लोगों पर रौब गांठता है। कई लोगों से वह रंगदारी वसूल चुका है। भाजपा की ओर से ईशान के संबंध में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
उसके फेसबुक अकाउंट पर पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल लिखा है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें