फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुभाषनगर बाजार में भाजपा नेता को लात-घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में एक भाजपा नेता को बाजार से गली में खींचकर पीट दिया गया। आरोप है कि हमलावर उनकी नकदी, पर्स व सोने की चेन लूटकर भाग गए। सुभाषनगर थाने में मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के सेक्टर संयोजक शिवकुमार पाठक ने पुलिस को बताया कि वह शाम को टहलते हुए सुभाषनगर बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी एक बाइक और एक स्कूटी सवार ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों उन्हें पकड़कर गली में ले गए। लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में उन्हें छोड़कर भाग गए।
लोगों ने उन्हें उठाया तो उनकी जेब में रखे 4,500 रुपये, पर्स और सोने की चेन गायब थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। सीसीटीवी फुटेज मिली है। आरोपी घर से भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें