फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष-एसडीएम भिड़ंत की जांच करा रहा भाजपा हाईकमान

Tue, 05 Dec 2017 01:34 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
भ्‍ााजपा ‌िललििध्‍ययक्ष्‍ा पऊफाइल पऊफाोटाो
विज्ञापन

विज्ञापन
नवाबगंज प्रकरण को भाजपा हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। भाजपा की टीम नगर पालिका परिषद के चुनाव की मतगणना के दिन जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर और एसडीएम के बीच विवाद के वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। अगले दो से तीन दिन में गोपनीय जांच रिपोर्ट प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को भेजी जाएगी। 
नवाबगंज नगरपालिका चुनाव में मतगणना के दिन पुर्न मतगणना को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष और एसडीएम राजेश कुमार के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो गया था। जिलाध्यक्ष ने एसडीएम और सीओ पर बसपा के लिए काम करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में एसडीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस विवाद में भाजपा के झंडे और डिप्टी सीएम का पुतला तक फूंका गया। इस मामले को पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले की गोपनीय स्तर पर जांच चल रही है। वायरल वीडियो का भी परीक्षण कराया जा रहा है। भाजपा बृज क्षेत्र के पदाधिकारी भी मामले पर गहरी नजर रखे हुए हैं। अगले दो से तीन दिन में गोपनीय जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। उसके बाद संगठन स्तर पर कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर खुद भी सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
नवाबगंज प्रकरण में हम सब चीजों का गहराई से परीक्षण कर रहे हैं। भाजपा संगठन उचित चीजों के लिए सही व्यक्ति की हमेशा मदद करता है। इस मामले में जो भी उचित होगा, किया जाएगा।  बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें