बृज क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने रविवार को विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर दी। इसमें बरेली शहर सीट पर गुरभाग सिंह, कैंट में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता और बहेड़ी में राजेश्वर पटेल व मीरगंज विनय शर्मा, भोजीपुरा में विवेक राठी, नबावगंज में पुरषोत्तम लाल टाटा को प्रभारी बनाया है।
वहीं आंवला फरीदपुर में मनोज कृष्ण गुप्ता, बिथरी चैनपुर में आलोक सिंह राठौर व आंवला में पंकज सिंह को प्रभारी बनाया गया है। दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में यह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अभी इन्हीं विधानसभाओं के संयोजक नियुक्त किए जाएंगे।