फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल का दौरा पड़ने से भाजपा पार्षद का निधन, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 22 Jun 2025 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भाजपा पार्षद आरेंद्र अरोरा ने दिनभर जरूरी काम निपटाए। शाम के वक्त सा गए। इसके बाद नहीं उठे। जब परिजनों की उनकी पर नजर गई तो उनके निधन की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
भाजपा पार्षद आरेंद्र अरोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के वार्ड 50 जनकपुरी के भाजपा पार्षद आरेंद्र अरोरा (67 वर्षीय) का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार शाम छह बजे निधन हो गया। उनके छोटे भाई और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने बताया कि आरेंद्र अरोरा पूरी तरह से स्वस्थ थे। सुबह नगर निगम के नाले की सफाई कराई। अपने घरेलू जरूरी काम भी किए। दिनभर के काम निपटाने के बाद शाम पांच बजे घर पर ही सोए थे। इसके बाद नहीं उठे।

विज्ञापन


शाम छह बजे परिजन की नजर गई तब जानकारी हो सकी। पार्षद के निधन की सूचना मिलते ही सांत्वना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण सोसाइटी उत्तर प्रदेश की ओर से एक शोकसभा हुई। सभा की अध्यक्षता कुमार पारस ने की। सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार सक्सेना, जीके अग्रवाल, केपी सेन, कुमार पारस और भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित
पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा के बड़े भाई आरेंद्र अरोरा के आकस्मिक निधन के कारण रविवार को होने वाला प्रतिभा सम्मान समरोह कार्यक्रम अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें