फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: बरेली और आंवला के भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, डिप्टी सीएम करेंगे चुनावी सभा

Mon, 15 Apr 2024 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली और आंवला लोकसभा सीट के लिए नामांकन हो रहे हैं। यहां तीसरे चरण में सात मई को लोकसभा चुनाव का मतदान है। सोमवार को दोनों सीटों के भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन
नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शामिल बरेली और आंवला सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। सोमवार को बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र कश्यप अपना पर्चा दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


नामांकन से पहले मिशन कंपाउंड में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे। इसके बाद पैदल जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट कक्ष की ओर रवाना होंगे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। 

सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां पूरी
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरियर पर कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक को रुकने के लिए कहा गया है। वहां से सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे। बैरियर पर हंगामा या प्रदर्शन की स्थिति में कार्रवाई की हिदायत दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सारी तैयारियां कर रखी हैं। 

विज्ञापन

बरेली और आंवला सीट पर 12 अप्रैल से नामांकन शुरू हो चुके हैं। यहां तीसरे चरण में सात मई को लोकसभा चुनाव का मतदान है। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। 

डिप्टी सीएम करेंगे चुनावी सभा 
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सोमवार को शहर में मौजूद रहेंगे। बरेली और आंवला सीट से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह आंवला सीट से पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के नामांकन में भी शामिल हो सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लाल फाटक स्थित लॉन पहुंचकर सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से 11.30 कलक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। वहां भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी 16 अप्रैल को करेंगे नामांकन 
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन 16 अप्रैल को नामांकन करेंगे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार भी एक-दो दिन में पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान कई लोग परचा लेने भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें