फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में हार गए बिथरी ब्लाक प्रमुख देवेंद्र

Tue, 05 Dec 2017 01:41 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
ख्‍ाुश्‍ाी मनाते ‌िवविध्‍ाायक
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईकोर्ट से लगी रोक हटने के बाद बिथरी चैनपुर ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान का सोमवार को नतीजा घोषित कर दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 71 मत निकले। सिर्फ एक मत विपक्ष मेें पड़ा था। दो मत निरस्त हो गए। इस तरह ब्लाक प्रमुख देंवेंद्र सिंह की कुर्सी छिन गई। ब्लाक के कामों के संचालन को अब जल्द ही कमेटी बनेगी। इस दौरान नए सिरे से ब्लाक प्रमुख का चुनाव किया जाएगा। 
ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भाजपा विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के करीबी गौरव सिंह ‘अरमान’ लाए थे। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बीडीसी सदस्यों का समर्थन जुटाने में विधायक की ही अहम भूमिका रही थी। विधायक को उनके करीबी सम्मान देने के लिए महाराज कहकर संबोधित करते हैं। इस तरह महाराज के आशीर्वाद से गौरव सिंह के अरमान पूरे हो गए। नतीजा आने के बाद उनके समर्थक खुशियां मना रहे हैं।   
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक सभागार में बिथरी चैनपुर ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 11 नवंबर को हुए मतदान के वोटों की गिनती की गई। पीठासीन अधिकारी एसीएम प्रथम अरुणमणि त्रिपाठी ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटी खोलकर मत गिने। मतदान के दौरान कुल 74 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोट डाले थे। बाकी सदस्य मतदान करने ही नहीं पहुंचे थे। मतपत्रों की जांच के दौैरान 72 मत वैध पाए गए। दो मत निरस्त कर दिए गए। इनमें 71 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में, जबकि एक मत विरोध में निकला। 
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद ब्लाक प्रमुख देवेेेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में वाद दायर कर अविश्वास प्रस्ताव को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि कई बीडीसी सदस्यों को नोटिस ही नहीं भेजा गया। अविश्वास प्रस्ताव पर कुछ बीडीसी सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर करा लिए गए। इस पर हाईकोर्ट ने मतगणना पर रोक लगा दी थी। सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने देवेंद्र का वाद खारिज करके मतगणना कराने का रास्ता साफ कर दिया। सोमवार को मतगणना के लिए पुलिस ने सुरक्षा के  कड़े इंतजाम किए। पीठासीन अधिकारी ने देवेंद्र सिंह को भी मतगणना के समय मौजूद रहने का संदेशा भेजा, लेकिन वह नहीं आए। गौैरव सिंह अरमान ने बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई ब्लाक प्रमुख देवेंद्र के खिलाफ 23 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस देकर बहस और वोटिंग कराने का मांग की थी।  
विज्ञापन


बिथरी चैनपुर ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह अविश्वास प्रस्ताव में हार गए हैं। हम चुनाव प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज रहे हैं। वहीं से ब्लाक प्रमुख के पद को रिक्त घोषित करके आगे के चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। - अरुणमणि त्रिपाठी, एसीएम द्वितीय/पीठासीन अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें