फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिथरी थाने के सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी, पिछले सप्ताह ही हुई थी सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। बिथरी थाने में तैनात शिव कुमार नाम के सिपाही ने बृहस्पतिवार दोपहर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर क्लू खंगाले। मेरठ निवासी सिपाही के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के थाना फलावदा के गांव खाता निवासी शिव कुमार सिंह (26) 2021 बैच के सिपाही थे। बिथरी चैनपुर थाने में उनकी तैनाती आठ अप्रैल 2023 को हुई थी। वह बिथरी गांव में ही भूरे कश्यप के मकान में कमरा किराये पर लेकर साथी कांस्टेबल सचिन, विकास और आकाश के साथ रहते थे।
तीन दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। बुधवार रात ड्यूटी के बाद बृहस्पतिवार को वह अपने कमरे पर थे। दोपहर के समय एक कमरे में उनके बाकी साथी आराम कर रहे थे। शिव कुमार दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर तक नहीं आए तो साथी दूसरे कमरे की ओर गए। देखा तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

दराज से देखने पर शिव कुमार का शव फंदे से लटकता दिखा। उन्होंने गमछे के सहारे फंदा लगाया था। साथी सिपाहियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। साथियों का कहना है कि शिव कुमार छुट्टी से वापस आने के बाद गुमशुम थे। पिछले सप्ताह ही उनकी सगाई हुई थी। संवाद




बिथरी चैनपुर थाने में तैनात सिपाही शिवकुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। - मुकेश मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें