फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्किट के बहाने ले जाकर रेप की कोशिश

Mon, 16 Jan 2017 12:02 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 किला इलाके में मलूकपुर चौकी के सामने तीन दिन पहले सात साल की मासूम बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने रिश्तेदार युवक अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंद कर उसने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। विरोध पर जबरन उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर युवक उसे छोड़कर भाग गया। परिवारवालों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

 चाय वाले की मासूम बेटी के साथ यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार को हुई। बच्ची घर से दुकान के लिए आ रही थी। पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार युवक उसे बिस्किट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। कमरे में बंद कर उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मुंह दबा लिया। इससे बच्ची सहम गई। इसके बाद युवक उसके साथ दुराचार करने की कोशिश करने लगा। रेप में असफल रहने पर उसने गुस्से में बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से वह बच्ची को कमरे में ही छोड़कर भाग गया। युवक के खौफ से सहमी बच्ची जैसे-तैसे पिता के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पिता ने युवक को तलाश किया, लेकिन मिल नहीं पाया। घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है। परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले युवक तीन बार बच्ची पर हमला कर चुका है। पिता का कहना है कि युवक उनका रिश्तेदार है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने लड़की से छेड़छाड़ की थी, जिससे बच्ची सहमी हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है। जल्द ही ठीक होने पर उसे स्कूल भेजना शुरू करेंगे। युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी है। हम लोगों ने बैठकर समझौता कर लिया है।     

मीडिया के जरिए सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा। जांच में बच्ची के साथ घटना की पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी - उपेंद्र सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें