फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभियान चलाकर 10 विद्यार्थियों की बाइकें जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सवारी वाले वाहनों को रोका, छात्र-छात्राओं ने लिखा माफीनामा
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के तीन दिन बाद खुले कैंपस में सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 10 विद्यार्थियों की बाइकें जब्त की गईं।
रुविवि परिसर में सोमवार को सुरक्षा प्रभारी व चीफ प्रॉक्टर की ओर से अभियान चला कर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान जो विद्यार्थी बाइक या स्कूटी पर तीन सवारी जाते दिखाई देने पर उन्हें रोककर उनके वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट लगाए छात्राें को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों ने माफीनामा लिखकर दिया है। इस पर उनसे चीफ प्रॉक्टर व विभागाध्यक्ष की ओर से पत्र लिखाकर लाने के लिए कहा गया है, इसके बाद ही उनके वाहन लौटाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें