फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: आंधी में गिरे पेड़ से टकराईं बाइकें, दो युवकों की मौत; सिर पर ईंट गिरने से फैक्टरी कर्मी की गई जान

Sat, 13 Jun 2026 10:48 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में नरियावल रोड पर गिरे पेड़ से दो बाइकें टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक किशोर घायल हो गया। नरियावल में हुए एक अन्य हादसे में युवक की जान चली गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में नरियावल रोड पर बृहस्पतिवार रात दो हादसे हुए। आंधी में गिरे पेड़ से दो बाइकें अलग-अलग वक्त पर टकराईं। इससे दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर बैठा किशोर भी घायल हो गया। उधर, नरियावल में आंधी के दौरान ईंट गिरने से एक युवक की जान चली गई। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर निवासी शिव सिंह ने बताया कि भाई छत्रपाल (40) बेटे अवनीश के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से नरियावल बाजार से घर लौट रहे थे। किशनपुर गांव के पास आंधी के कारण आम का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया था। अंधेरे में सड़क पर पड़ा पेड़ दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसमें जा घुसी। छत्रपाल और अवनीश घायल हो गए। 

पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर  छत्रपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इधर, गांव सारीपुर निवासी 25 वर्षीय पिंटू पटेल भी बृहस्पतिवार रात नौ बजे नरियावल से लौट रहे थे। बिथरी रोड पर गिरे उसी पेड़ से पिंटू की बाइक भी टकरा गई। निजी अस्पताल में पिंटू की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरी ईंट युवक के सिर पर लगी, मौत
नरियावल निवासी 28 वर्षीय रिजवान उर्फ मनु की सिर पर ईंट गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी रिजवान बुधवार रात शौचालय जा रहा था। आंधी में पड़ोसी आबिद की छत पर पड़ी टिन की चादर उड़ गई। उसके ऊपर लगी दीवार की ईंट रिजवान के सिर पर लग गई। निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह रिजवान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें