फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-बेटा घायल

Wed, 11 Mar 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। अगरास-अभयपुर रोड पर सोरहा में मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति-पुत्र घायल हैं। पीछे आ रहे दूध से भरे अनियंत्रित टैंकर ने बाइक के पीछे टक्कर मार दी। महिला छिटककर टैंकर के पहिये के नीचे आ गई। पुलिस ने टैंकर और उसके चालक को पकड़ लिया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाही के गांव केरा निवासी यशपाल गंगवार अपनी पत्नी भावना (40) और बेटे वंश (13) के साथ मंगलवार दोपहर 4:00 बजे बाइक से सोहरा में दवाई लेने गए थे। दवा लेने के बाद बाइक पर सवार होकर जैसे ही आगे बढ़े, तभी भोजीपुरा की ओर से आ रहे दूध से भरे अनियंत्रित टैंकर ने बाइक के पीछे टक्कर मार दी। भावना छिटककर टैंकर के पहिये के नीचे आ गईं। यशपाल और वंश घायल हो गए। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को खिसका सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। घायलों का उपचार कराया गया। भावना-यशपाल की दो संतान हैं। इनमें 15 वर्षीय बेटी और यश हैं।
मौके से भाग रहे आरोपी चालक को मय टैंकर अगरास मोड़ पर पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। महिला के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें