फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस टीम पर बाइक सवार ने की फायरिंग, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Thu, 27 Nov 2025 01:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देख बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक इज्जतनगर निवासी पारस है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


सीओ सोनाली मिश्रा ने बताया कि सुभाषनगर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ बुधवार रात आजाद पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करगैना रोड बीडीए गेट की ओर से संदिग्ध बाइक सवार आया। वह पुलिस टीम को देखकर आजाद पेट्रोल पंप से आगे कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया गया। 

पुलिस टीम पर की फायरिंग 
इस बीच उक्त व्यक्ति की बाइक गड्ढे में फिसल गई और गिर गया। उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पारस बताया है। वह इज्जतनगर का रहने वाला है। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आरोपी के पास तमंचा, दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। उसके खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यालालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें