लेखपाल अजय तेवतिया का फोटो - फोटो स्रोत चकबंदी विभाग
बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमागर्ग पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से बाइक पर तीन लोग फरीदपुर के खल्लपुर गांव में बरात में जा रहे थे। टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे बरेली के किला क्षेत्र के दोली रघुवर दयाल नई बस्ती निवासी रविंद्र की मौत हो गई। अन्य दो सवार बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नसरोल निवासी आशुतोष और बरेली के किला क्षेत्र के सहसिया हुसैनपुर निवासी विंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। रविंद्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।