फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक के गंभीर घायल होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रोहिली टोला बरेली निवासी रामप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कटरा चांद खां निवासी उनके दामाद मयंक गुप्ता 28 मई को घर से वजीरगंज जाने के लिए बाइक से जा रहे थे। मनौना गांव के समीप पहुंचने पर दोपहर 12.30 बजे पीछे से आयी अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। आसपास के ग्रामीणों वे राहगीरों की मदद से घायल को रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से अब उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। संवाद
विज्ञापन


बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल



भमोरा। बरेली-बदायूं हाईवे पर जज लिखी कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक गंभीर घायल हो गए। हाईवे पर बुधवार सुबह खेड़ा मोड़ के पास बरेली निवासी सागर व ओमेंद्र, जो बदायूं एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। बदायूं की ओर से आ रही जज लिखी कार ने इन दोनों की बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। वहीं, कार में सवार गर्भवती महिला थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें