फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत, रात में ड्यूटी से लौट रहे थे घर

Sat, 05 Apr 2025 11:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हेड कांस्टेबल वाजिद शाही थाने में तैनात थे। उनका परिवार बरेली में रहता है। वह शुक्रवार रात घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल वाजिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ड्यूटी से लौट रहे शाही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वाजिद की शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मूल रूप से मुरादाबाद के मूड़ा पांडेय निवासी हेड कांस्टेबल वाजिद की तैनाती शाही थाने में थी। उनका परिवार बरेली में रहता है। कभी-कभार वह ड्यूटी पूरी करने के बाद परिवार के पास आ जाते थे। 

विज्ञापन


वह शुक्रवार रात 10 बजे शाही से बरेली आ रहे थे। रास्ते में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास शंखा रोड एएनए कट के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें