फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर लभेड़ा निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गई, जिसे बरेली के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंबरपुर लभेड़ा 48 वर्षीय नरेश पत्नी नन्ही देवी के साथ बाइक से अपनी लड़की के घर मनकरा से वापस अपने गांव लौट रहे थे, जब वे परौरा और दियोसास के बीच पहुंचे। तभी उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी गिरकर गंभीर घायल हो गए। नरेश का सिर सड़क से जा टकराया, जिससे उसका सिर फट गया और रक्त अधिक बह जाने से मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
राहगीरों की सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी नन्ही देवी को बरेली रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से युवक घायल

बहेड़ी। देवरनियां थाना क्षेत्र में बसुपुरा के पास बाइक सवार नरेश कुमार को पीछे से आते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की उन्हें निजी अस्पताल भिजवाया गया है। परिचितों के अनुसार, रविवार सुबह छह बजे भोजीपुरा निवासी नरेश कुमार को बसुपुरा गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें