फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
बहेड़ी। मृतक सत्येंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहेड़ी। भिलैया अड्डा के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल भेजा, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सत्येंद्र (22) निवासी ग्राम पतरासी बाइक पर सवार होकर रविवार रात को भुड़िया कॉलोनी से वापस अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में भिलैया अड्डा के पास सामने से आते अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल हालात में उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर में चोट अधिक होने के कारण बरेली में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद

ट्रक ने किशोर को रौंदा, मौत
शीशगढ़। कस्बे के रहने वाले एक किशोर की रुद्रपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बा निवासी किशोर मोनी पुत्र इकरार अहमद रुद्रपुर में अपने परिचित के रहता था, जो ईंट सप्लायर है। वह सोमवार को बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद

बहेड़ी। मृतक सत्येंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें