दो बाइकों की भिड़ंत में छह लोग घायल
मीरगंज में नंदगांव और रईया नगला के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिसके बाद सभी को सीएचसी मीरगंज भेजा गया।