नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर विशनपुर गांव के पास शनिवार शाम को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। घटना की तहरीर युवक के पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में दी है।
पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के चांद डांडी गांव के 29 वर्षीय प्रवेश कुमार शनिवार की शाम हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अल्हैया गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
वह जैसे ही पीलीभीत हाईवे पर विशनपुर-गरगईया गांव के बीच एक राइस मिल के सामने से आती एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल से कार को कब्जे में ले लिया है। घटना की तहरीर युवक के पिता महेंद्रपाल ने थाना नवाबगंज में दी है। संवाद