फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में मरे मृतक बदायूं के रिकूं का फाइल फोटो - फोटो : kathua
विज्ञापन
भमोरा। बरेली से आंवला शादी में जा रहे युवक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के जगतपुर गोटिया निवासी 22 वर्षीय असलम पुत्र मोहम्मद नबी बरेली से आंवला शादी में जा रहे थे कि बरेली बदायूं मार्ग पर कोहनी प्रतापुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें असलम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त असलम ने हेलमेट पहना रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है। संवाद

बदायूं के युवक को वाहन ने रौंदा, गई जान
ससुराल और बहन के घर आया था, अखा अंडरपास के समीप हादसा
बिशारतगंज। अखा-गैनी मार्ग पर रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार बदायूं का युवक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बदायूं के थाना बिनावर के गांव पस्तोर माफी निवासी मृतक के भाई मोरपाल ने बताया कि उनका छोटा भाई 25 वर्षीय रिंकू गांव में ही मजदूरी करता था। रविवार को रिंकू घर से बिनावर जाने को कह कर आया था। बाइक से वह अपनी ससुराल थाना अलीगंज के गांव हाफिजगंज पहुंच गया। शाम के समय हाफिजगंज से बरेली मंडी मिर्च लेकर जा रहे लोगों के साथ बाइक से अखा मोड़ तक आया। वहां से अपनी बहन के घर बिशारतगंज के गांव गिदौली जाने की बात कहकर लौट गया।
अखा अंडरपास के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रिंकू गंभीर घायल हो गया। घायल रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायारिंकू की पत्नी सावित्री गर्भवती है। उसको चार साल की बेटी नैना व दो साल का बेटा कृष्णा है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद

ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी कार, टेंट कारोबारी घायल
पुलिस ने गाड़ी को काटकर फंसे व्यापारी को निकालकर उपचार के लिए भेजा
हाफिजगंज/नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव गौटिया के पास एक कार ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई, जिसमें सवार टेंट व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को फंसे व्यापारी को बमुश्किल निकालकर अस्पताल भेजा।
नवाबगंज के मोहल्ला काहरन निवासी दीपक कुमार टेंट कारोबारी हैं। रविवार की रात दीपक कुमार अपनी कार से टेंट का सामान लेकर बरेली से नवाबगंज लौट रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव गौटिया के पास पहुंचे। तभी उनकी कार एक ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दीपक कुमार के सिर और सीने में चोट आई है। संवाद

बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में छात्रा समेत चार घायल
उझानी। बरेली- मथुरा हाईवे पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में बांके बिहारी लॉ कॉलेज की छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे कॉलेज के पास हुआ। सीएचसी में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के बाद घायलों को घर ले गए।

सिविल लाइंस निवासी छात्रा नीतू पाठक (24) स्कूटी से कॉलेज से घर के लिए निकलीं। हाईवे पर कट को पार करते समय बाइक आ गई। बाइक और स्कूटी की टक्कर से छात्रा नीतू समेत बाइक सवार बरेली के फरीदपुर निवासी मुन्नालाल, उनकी पत्नी बीना (43) और दो साल का बेटा शिवा घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कॉलेज के सूचना अधिकारी नवीन कुमार समेत शिक्षकों ने घायल छात्रा और बाइक सवार दंपती को उनके बेटे के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। चारों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। संवाद

सड़क हादसे में मरे मृतक बदायूं के रिकूं का फाइल फोटो- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें