फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। गांव मनुआपट्टी के पास बाइक सवार 19 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी प्यारेलाल ने बताया कि उनका पुत्र विमल (19) जिला रामपुर के बिलासपुर में एक फैक्टरी में काम करता था। बाइक से वह वापस अपने गांव सैदपुर आ रहा था। शीशगढ़ के गांव मनुआपट्टी के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-
ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

रामनगर। आंवला-रामनगर रोड पर रसूलपुर के समीप बुधवार को शाम चार बजे के करीब एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव सुनरासी थाना सिरौली के 20 वर्षीय आकाश और 25 वर्षीय कुलदीप बाइक से आंवला जा रहे थे। तभी रसूलपुर के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर रामनगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें