फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन में घुसा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर नल चौराहे और अनुविस पुलिस चौकी के बीच दिल्ली की ओर जाने वाले रोड पर एक बाइक सवार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात दस बजे एक युवक बाइक से मीरगंज की ओर तेजी से जा रहा था। उसकी बाइक नल चौराहे और अनुविस पुलिस चौकी के बीच बने पंजाबी ढाबा के पास पीछे से अज्ञात वाहन में घुस गया। सूचना पर आई पुलिस ने युवक की पहचान मोहम्मद जान पुत्र मेहंदी हसन निवासी बोहित निकट झुमका चौराहा थाना सीबीगंज के रूप में की है। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें