फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बीफार्मा छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 07 Aug 2025 08:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जिला अस्पताल से वापस घर जा रहा बाइक सवार बीफार्मा छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक लवकुश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला अस्पताल से वापस घर जा रहे बाइक सवार बीफार्मा छात्र को टैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई, जिससे बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने शहर के निजी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि टैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी के लोधीनगर निवासी लवकुश गुप्ता (20) पुत्र शिवमंगल गुप्ता बीफार्मा तृतीय वर्ष का छात्र था। उसकी जिला अस्पताल में ट्रेनिंग में चल रही थी। बुधवार को वह ट्रेनिंग कर बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने पहुंचा। इसी बीच परसाखेड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही टैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक कट पर धर्मकांटा पर जाने के लिए मोड़ा। 

चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था लवकुश 
इसी दौरान बरेली की ओर आ रहा बाइक सवार लव कुश टैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर आसपास के स्थानीय लोगों ने घायल को शहर के निजी अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक लवकुश चार भाइयों अनमोल, रतन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता में सबसे छोटा था। मां सरोज गुप्ता है। लवकुश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें