बरेली के आंवला में एक ग्रामीण ने युवक समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। घर में रखी नकदी और जेवर भी गायब हैं।
बरेली के आंवला क्षेत्र में एक किशोरी लापता हो गई। उसके पिता ग्रामीण ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीण ने बताया कि बुधवार को वह खेत पर गए थे। पत्नी पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। परिवार के बाकी बच्चे स्कूल गए थे। इसी बीच घर पर अकेली बेटी को आरोपी बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
पड़ोस से पत्नी घर वापस आई तो बेटी को न पाकर उसने खोजबीन की। इस दौरान पता चला कि बेटी अपने साथ दो लाख की नकदी भी व कीमती जेवर भी अपने साथ ले गई। जानकारी करने पर पता लगा कि आरोपी की पड़ोसी के यहां रिश्तेदारी है। उसका यहां आना-जाना था। जब इसकी शिकायत आरोपी के रिश्तेदारों से की तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए।
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फरीदपुर के मोहल्ला गोविंदपुर निवासी राहुल, अवधेश, अवधेश की पत्नी कविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।