बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में लालपुर मंदिर के पास मोड़ पर डिवाइडर से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मुड़ाखेड़ा, अमरिया का निवासी 25 वर्षीय राजकिशोर वर्तमान में रामगंगा कॉलोनी में रह रहा था। वह अपने दो दोस्तों अलीगंज के तिगाई दत्त गांव निवासी राजीव और बिशारतगंज के कुंडलिया खुर्द निवासी शिवम के साथ सोमवार रात बड़ा बाइपास के एक होटल में खाना खाने जा रहे थे।
लालपुर चौराहे के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में तीनों दोस्त घायल हो गए। इनमें से राजकिशोर की मौत हो गई। राजीव की हालत गंभीर है और शिवम को मामूली चोटें आई हैं। राजकिशोर की शादी हो चुकी थी।