फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में 20 मीटर तक बाइक घिसटी, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर घायल

विज्ञापन
मृतक सैयद आशु अली का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिरौली। शाहबाद मार्ग पर शनिवार की रात छोटा हाथी की बाइक में टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बाइक दस मीटर तक घिसटी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा को गंभीर हालत में मुरादाबाद अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला साईदान निवासी 20 वर्षीय सैयद आशु मियां अपनी बीमार चचेरी बहन के लिए दवा लेने शनिवार की रात आठ बजे चाचा कांग्रेस नेता सैयद रउफ मियां के साथ शाहबाद जा रहा था। रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव सुहावा के समीप आ रहे छोटा हाथी ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद आशु की बाइक वाहन में फंस गई, जो 20 मीटर तक घिसटती रही।
घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को पहले शाहबाद अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद अस्पताल के डॉक्टरों ने आशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके चाचा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन

मुंबई में रहकर फल बेचने का काम करता था
आशु मुंबई में फल बेचने का काम करता था। वह ईद पर अपने घर आया था, जबकि उसका छोटा भाई सैयद समीर अली सऊदी अरब में काम करता है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। दोपहर में जैसे ही आशु का शव आया। वैसे ही परिजनों में चीत्कार मच गई। आशू की मौत के बाद से मां रेशमा और बाप आरिफ सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
सऊदी अरब से रवाना हुआ छोटा भाई
शाहबाद। परिजनों ने बताया कि आशू आंवला में अपनी ननिहाल में रहता था। हादसे की सूचना मिलने पर उसका भाई समीर सऊदी अरब से चल दिया है। परिजनों ने बताया कि आशू तीन बहनों में छोटा और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अगले तीन माह के बाद एक बहन की शादी होने वाली थी। संवाद

दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत



शीशगढ़। शनिवार रात सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई।



ग्राम बीसलपुर निवासी 70 वर्षीय हनीफन पत्नी सुक्कन शनिवार रात सड़क पार कर अपने दूसरे घर जा रही थीं। तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया।महिला के परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उनको दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं है न ही किसी ने कोई सूचना दी है। संवाद







ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा की मौत



बदायूं की रहने वाली थी, दस मिनट तक रुकी रही ट्रेन



फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन दस मिनट तक बिलपुर स्टेशन पर रुकी रही।



लोगों ने बताया कि दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट पर बुजुर्ग महिला क्रॉसिंग पार कर रही थीं। तभी डाउन लाइन पर बरेली की तरफ से जा रही अमरनाथ-जम्मूतवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त 77 वर्षीय सोमवती पत्नी रामेश्वर निवासी गांव ब्रह्मपुर सुखौरा बदायूं की है।



आरपीएफ दरोगा नरवीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने भाई के यहां भीकमपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इस दौरान बिलपुर स्टेशन पर कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को दस मिनट तक रोका गया। शव को पाेस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद







सड़क हादसे में घायल की मौत के मामले में रिपोर्ट



आंवला। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला मुरादाबाद निवासी बलवीर सिंह ने कहा कि पांच अप्रैल को उनके दामाद सोनू श्रीवास्तव निवासी गांव महुनगर, शाहबाद, जिला रामपुर रात में बाइक से आंवला से अपने घर जा रहे थे। तभी रसूलपुर गांव के मोड़ पर पीछे से आई बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में घायल दामाद की जिला अस्पताल बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

डंपर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 10 घायल
शाहबाद की मंडी के सामने हुआ हादसा, डंपर छोड़कर भागा चालक
शाहबाद (रामपुर)। रामपुर रोड स्थित मंडी के सामने एक ई-रिक्शा में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत 10 सावरियां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
तहसील क्षेत्र के किरा गांव निवासी एवं ई-रिक्शा चालक गुलवेज ने शाहबाद से पटवाई और मिलक जाने वाली सवारियों को बैठाया था। मंडी के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गुलवेज, सिरौली क्षेत्र के मोहल्ला प्याज निवासी सतीश, उनकी पत्नी अलका, भांजा गौतम, दूसरा भांजा आशू, संभल के चंदौसी के संभल गेट निवासी युवराज, आंवला निवासी दयावती, उनकी मां ओमवती, मिलक के कुटिया गांव निवासी हाजरा, शाएमीन घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।


डॉक्टर ने सभी का प्रारंभिक उपचार करते हुए घायल सतीश, अलका, युवराज और गुलवेज को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि हादसे की कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, रेफर

मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव शीशम खेड़ा के पास रोड किनारे पुलिया के पास खड़े बुजुर्ग को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया।
रविवार दोपहर 12 बजे शीशम खेड़ा निवासी बन्ने खां पुत्र मीर खां अपने गांव के पास बनी पुलिया के पास खड़े थे। तभी मीरगंज की ओर से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें बन्ने का दाहिना पैर टूट गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें