फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक से बाइक को लगी टक्कर, मां की गोद से छिटककर गिरा 11 माह का मासूम, पहिये से कुचलकर मौत

Fri, 24 Jul 2026 09:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की गोद से छिटककर मासूम सड़क पर गिरा। ट्रक के पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में दिल्ली हाईवे पर धनेटा फाटक के पास शुक्रवार को ट्रक-बाइक की टक्कर में मासूम की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दंपती दो बच्चों समेत गिर गए। 11 माह का पीयूष मां की गोद से छिटककर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची सहित दंपती भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी राकेश यादव, पत्नी कामिनी, बेटी अमनी (2) और 11 माह के पीयूष के साथ बाइक से शाही के गांव मिर्जापुर में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पीयूष मां की गोद में बैठा था। सुबह 11:30 बजे धनेटा फाटक के पास पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई। चारों सवार गिर गए।

पीयूष मां की गोद से छिटककर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी जान चली गई। कामिनी का हाथ कुचल गया। राकेश और अमनी भी चोटिल हो गए। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि ट्रक (यूपी 34 सीटी 3082) को कब्जे में और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें