पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
सूचना मिलने पर मीरगंज और मिलक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मिलक सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने अब्दुल शमी को मृत घोषित कर दिया। सादिक को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
तहरीर मिलने पर होगी जांच
मीरगंज के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है, तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।