फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ को बचाने में पोल से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। भागते हुए आ रहे सांड़ को बचाने के चक्कर में तेज गति से आ रही बाइक खंभे से टकरा गई, जिसमें एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा साथी भी गंभीर घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव भटपुरा जागीर निवासी कड़े राम अपने साथी मटरू लाल के साथ रविवार की शाम सात बजे बाइक से कस्बा रिठौरा में सामान खरीदने गए थे। सामान खरीद कर वापस आ रहे थे कि गांव लभेड़ा के पास भागता हुआ सांड़ सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें कड़े राम और उसका साथी मटरू लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें