फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत और दूसरा घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक नरेन्द्र बढेपुरा - फोटो : पीड़ितों से जानकारी लेतीं नायब तहसीलदार रूचि मिश्रा।
विज्ञापन
मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर परतापुर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, लोगों ने बताया कि परतापुर के पास पुलिया पर तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां पर ब्रेकर लगाना अत्यंत जरूरी हैं, ताकि हादसे रोके जा सकें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार अपराह्न 2:30 बजे थाना शाही के गांव बढ़ेपुरा निवासी नरेंद्र पुत्र छेदालाल (27) एवं कोमल पुत्र पातीराम (25) अपनी बाइक से शीशगढ़ की ओर जा रहे थे। परतापुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों को खाई से गंभीर अवस्था में बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से इलाज के लिए फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने छेदालाल को मृत घोषित कर दिया। कोमल की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक नरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके आठ महीने की एक बेटी है। मृतक की पत्नी पूजा और मां फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। लोगों ने बताया कि परतापुर के पास पुलिया पर तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां पर ब्रेकर लगाना अत्यंत जरूरी हैं, ताकि हादसे रोके जा सकें।





मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत



फतेहगंज पूर्वी। खंभा नंबर 1271/30-32 के बीच लाइखेड़ा मोड़ के सामने एक बुजुर्ग की बरेली से शाहजहांपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को ट्रैक से हटवाया और थाना पुलिस को सूचना दी।



बुजुर्ग की पहचान बिलपुर गांव के लेखपाल कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह (68) वर्ष के रूप में हुई है। प्रदीप की बिलपुर क्राॅसिंग के पास ज्वैलर्स की दुकान है। उनके बेटे विकास ने बताया कि पिता जी शाम को टहलने के लिए निकले थे लेकिन वहां कैसे पहुंचे इसकी कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें