फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर चौकी पुलिस ने बाइक सवारों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
एडीजी से शिकायत करने पहुंचे सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर पुलिस की मनमानी की शिकायत ट्वीटर पर डीजीपी से
विज्ञापन

स्थानीय अफसरों से जवाब - तलब, सीओ सिटी को जांच सौंपी, सपाई एडीजी से मिले

बरेली। बिहारीपुर में चेकिंग के नाम पर चौकी पुलिस ने वाहनों व वाहन चालकों पर डंडे बरसा दिए। कुछ लोगों ने गाड़ी में डंडे मारते हुए पुलिसवालों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो किसी व्यक्ति ने यह वीडियो डीजीपी को ट्वीट कर दिया। इसके बाद डीजीपी कार्यालय ने स्थानीय अधिकारियों से पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी है। शासन तक मामला पहुंचने के बाद सीओ सिटी को प्रकरण की जांच सौंप दी गई है। इधर सपा नेताओं ने भी एडीजी से मिलकर घटना पर रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में पुलिस पर कई बार चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने के आरोप लग चुके हैं। अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के पास रात के समय चेकिंग के नाम पर एक दरोगा के पास खड़ा सिपाही एक युवक की बाइक पर डंडे मारता दिख रहा है। इसी तरह एक अन्य बाइक पर भी सिपाही डंडे बरसाता दिख रहा है। पास खडे़ किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बनाया है। वीडियो बनाने वाला अपने वीडियो में बोल रहा है कि पुलिस वाले ने पहले बाइक सवार युवक के सिर पर डंडा मारा था और बाद में बाइक की हेडलाइट पर डंडे मारने लगा। मंगलवार को वीडियो शहर भर में सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इसके बाद लोगों ने वीडियो को ट्वीट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ट्वीट के जरिये मारपीट का वीडियो डीजीपी कार्यालय तक पहुंचा तो वहां से प्रभारी एसएसपी रविंद्र कुमार से मामले की जानकारी ली गई। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि वीडियो में मारपीट स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। फिर भी सीओ सिटी से जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मी दोषी हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सपाई बोले- एडीजी साहब, पुलिस की ज्यादती पर लगाम लगाएं

बरेली। मंगलवार को सपा महानगर अध्यक्ष सलीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में एडीजी को ज्ञापन देकर मांग की गई कि गली मोहल्लों की चेकिंग से जनता को निजात मिले और जनता का उत्पीड़न बंद हो। कोरोना काल में गरीबी की मार झेल रही जनता पर चालान की मार समझ से परे है। सरकार अपना खजाना भरने के लिए गरीब जनता को परेशान कर रही है। सुल्तानी ने एडीजी को सोमवार शाम बिहारीपुर पुलिस चौकी की करतूत के बारे में बताया जिसमें पुलिस बाइक सवार लोगों की पिटाई और बाइक में डंडे मार रही है। एडीजी ने जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। एडीजी से मिलने वालों में महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, शमीम अहमद, शेर सिंह, हैदर अली, कलीमुद्दीन, अशफ़ाक गाजी, हेमंत यादव एडवोकेट सुधीर राजपूत, मुकेश, डॉ चांद, आशु सक्सेना आदि सपाई प्रमुख थे।

सरकार को बदनाम कर रही है पुलिस

भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने भी इस घटना पर कड़ा एतराज जताते हुए अफसरों से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। देवेंद्र जोशी ने अफसरों को भेजे पत्र में कहा है कि पुलिस की इस तरह की मनमानी से सरकार की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें