फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर में खत्म हुए बिहारी जी के बंधन, रात में मना जन्मोत्सव

विज्ञापन
जन्माष्टमी पर कुछ इस तरह सजाई गई बिहारी जी की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर कंटेनमेंट जोन के बजरिया इलाके में पुलिस ने कंटेनमेंट जोन में राहत दे दी तो बल्लियां हटा दी गईं। बांके बिहारी जी के प्रसिद्ध मंदिर में इस बार त्योहार न होने की बात कही जा रही थी, वहां पट खुल गए और स्थानीय लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करने हुए कान्हा जन्मोत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन

बिहारीपुर के बजरिया इलाके में बांके बिहारी का मंदिर भी है जो कंटेन्मेंट जोन के दायरे में था। आसपास के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगी थी। बुधवार को अमर उजाला ने यहां के हालात पर खबर दी। इसके बाद पार्षद मुकेश मेहरोत्रा ने भी लोगों की परेशानी पर सीओ सिटी अशोक कुमार से बात की। इसके बाद बजरिया इलाके की बैरिकेडिंग हटा दी गईं। यहां हॉटस्पॉट के दिन भी लगभग पूरे हो गए थे। हॉटस्पॉट से मुक्त होने के बाद मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम भी किया गया। पुजारी मनोज सेवायत ने बताया कि मास्क और सैनिटाइजर के बगैर किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि बजरिया छोड़कर बाकी बिहारीपुर में पहले की तरह हॉटस्पॉट है। नए केस आने के बाद शांति चौक को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें