अब कश्मीर में हालात सामान्य
जम्मू-कश्मीर में अशोक स्तंभ बना शिलापट्ट तोड़ने के मामले पर मोहम्मद आरिफ ने कहा कि अब कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं। जिससे घुसपैठियों में निराशा पनप रही है। हताशा की हालत में जो कार्य होते हैं वैसा ही गुलबर्ग में हुआ। उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ेगा। इसलिए सतर्कता बरकरार रखते हुए सघन निगरानी से प्रभावी अंकुश की उम्मीद है।
लोकतंत्र में सभी को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता
राहुल गांधी के संविधान खतरे में वाले बयान पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि मैं किसी एक नेता या गठबंधन पर टिप्पणी नहीं कर रहा। लोकतंत्र में कोई भी अपने विचार साझा कर सकता है, लेकिन कोई ऐसी बात कहना, जिससे जनता के मन में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति संदेह पैदा होता है, यह लोकतंत्र को कमजोर करता है। लोकतंत्र की आजादी का दुरुपयोग, सदुपयोग प्रत्येक व्यक्ति करता है। जनता तय करती है कि आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा है या नहीं।