फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रामगंगा में मिला बिहार के इंजीनियर का शव, काम के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप

Mon, 09 Nov 2026 02:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बिहार निवासी एक इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह नौकरी के काम सिलसिले में बरेली आए थे। परिजन के मुताबिक, काम के दबाव के कारण इंजीनियर ने नदी में कूदकर जान दी है। 
विज्ञापन
मृतक राहुल कुमार सिंह का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबे बिहार निवासी इलेक्ट्रिक कंपनी के इंजीनियर राहुल कुमार सिंह का शव रविवार को बरामद हुआ। भमोरा और सुभाषनगर पुलिस की मदद से गांव टांडा गंगाजी के पास नदी से शव बाहर निकाला गया। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


दो महीने पहले नौकरी के काम से आए थे बरेली
बिहार के ईश्वरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमभा निवासी राहुल कुमार सिंह के भाई ऋतुराज कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनके भाई पिछले दो महीने से घर से काम के सिलसिले निकले थे। वह एक इलेक्ट्रिक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। कंपनी ने उन्हें बिहार से बरेली भेजा था।

रामगंगा में डूबने की मिली थी सूचना
ऋतुराज के मुताबिक, शनिवार शाम सुभाषनगर पुलिस को एक युवक के रामगंगा में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुभाषनगर और भमोरा पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार को गांव टांडा गंगाजी के पास नदी से राहुल का शव बाहर निकाला गया। पहचान होने पर परिवार को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजन बरेली पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

कंपनी पर लगाया काम का दबाव बनाने का आरोप
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से राहुल पर काम का काफी दबाव बनाया जा रहा था। इसी तनाव के चलते उन्होंने रामगंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी के लोगों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही राहुल के बारे में कोई जानकारी दी। उन्होंने कंपनी की लापरवाही बताते हुए पुलिस से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़े थे राहुल
राहुल दो भाइयों में बड़े थे। दिवाली पर उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कंपनी की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें