फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा जंक्शन बनेगा भोजीपुरा, सभी दिशाओं के लिए मिलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

Fri, 03 May 2024 11:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भोजीपुरा से बरेली सिटी तक रेल लाइन के दोहरीकरण को स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। वहीं भोजीपुरा में प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने के साथ स्टेशन रिमॉडलिंग के लिए रेलवे ने कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
भोजीपुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन की तरह ही आने वाले दिनों में भोजीपुरा से भी सभी दिशाओं के लिए लंबी दूरी की ट्रेनें मिलेंगी। भोजीपुरा जंक्शन को पूर्वोत्तर रेलवे बड़े जंक्शन के रूप में विकसित करेगा। रिमॉडलिंग की कार्ययोजना तय होने के बाद जल्द ही काम शुरू होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


भोजीपुरा से बरेली सिटी तक रेल लाइन के दोहरीकरण को स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। बरेली जंक्शन उत्तर और भोजीपुरा पूर्वोत्तर रेलवे का जंक्शन है। अब तक यहां ट्रेनों की संख्या सीमित थी, लेकिन पीलीभीत-मैलानी होते हुए लखनऊ के लिए रेल लाइन शुरू होने के बाद से ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे लालकुआं, काठगोदाम, रामनगर, हरिद्वार से पूर्वांचल, बिहार, राजस्थान, मुंबई तक विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर चुका है। 

इन शहरों के लिए है रेल लाइन 
भोजीपुरा होते हुए काशीपुर, लालकुआं, काठगोदाम के अलावा पीलीभीत, टनकपुर के लिए रेल लाइनें जाती हैं। भोजीपुरा से बरेली सिटी होते हुए जंक्शन और जंक्शन से वाया रामगंगा-चंदौसी-दिल्ली के अलावा आगरा, अलीगढ़, देहरादून तक ट्रेनों का संचालन हाल के दिनों में शुरू हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोजीपुरा जंक्शन पर इन ट्रेनों को ठहराव दिया जा रहा है। भोजीपुरा और बरेली सिटी के बीच यांत्रिक रेलवे कारखाना भी है। ऐसे में भोजीपुरा में प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने के साथ स्टेशन रिमॉडलिंग के लिए रेलवे ने कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। 

इश्क में बदला मजहब: बिहार की शमा परवीन बनीं पूनम, शिवम संग लिए सात फेरे; ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि नई रेल लाइन शुरू होने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। भोजीपुरा-बरेली सिटी के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण होना है। भोजीपुरा स्टेशन की रिमॉडलिंग की जाएगी। आने वाले दिनों में भोजीपुरा से कई दिशाओं की लंबी दूरी की ट्रेनें मिलेंगी। इस समय भी चार जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें