ग्रामीण स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबले
बरेली। ग्रामीण स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को भरतौल गांव में किया गया। इसमें भरतौल टाइगर्स और राइजिंग भरतौल ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने किया।
दिन के पहले मुकाबले में भरतौल टाइगर्स ने एडवोकेट 11 को 52 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भरतौल टाइगर्स ने 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडवोकेट 11 की टीम 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी।
दिन का दूसरा मुकाबला राइजिंग भरतौल और भरतौल लायंस के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग भरतौल की टीम 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरतौल लायंस की टीम 10.3 ओवरों में 69 रन ऑलआउट हो गई। राइजिंग भरतौल की ओर से सचिन ने चार विकेट लिए। दमदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। संवाद