फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीबीएल व विद्या वर्ल्ड के बीच होगा वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल
विज्ञापन

बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ रोड शाखा में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। वाॅलीबाॅल के सीनियर बालक वर्ग में बीबीएल अलखनाथ रोड ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टेबल टेनिस में बीबीएल पीलीभीत रोड की टीम ने अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में अपना स्थान बनाया। सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को वॉलीबॉल जूनियर बालिका वर्ग में आर्मी स्कूल ने ब्लू वर्ड को और सेक्रेड हार्ट्स ने बीबीएल पीलीभीत रोड को हराया। सीनियर बालिका वर्ग में आर्मी स्कूल ने बीबीएल पीलीभीत रोड को, बीबीएल अलखनाथ रोड ने चिक्कर इंटरनेशनल को मात दी।
सीनियर बालक वर्ग में बीबीएल अलखनाथ रोड ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को, विद्या वर्ल्ड ने आर्मी स्कूल को पराजित किया। जूनियर बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स नैनीताल रोड ने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को, लायंस रोहिला ने बीबीएल अलखनाथ रोड को हराकर फाइनल में जगह बनाई




तीन आयु वर्गों में हुए टेबल टेनिस मुकाबले
टेबल टेनिस अंडर-11 बालिका वर्ग में नंदिनी अग्रवाल ने वानी अग्रवाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। परनीत कौर ने अनुष्का यादव को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में आराध्य कुमार ने कुशाग्र जोशी को, सात्विक उपाध्याय ने सार्विक गुप्ता को हराया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में सारवी गुप्ता ने इशिता श्रीवास्तव को, पावनी सक्सेना ने आरना को मात दी। बालक वर्ग में गुरजोत सिंह ने भुवन्यू सिंह को, अर्नब आनंद ने सानिध्य गुप्ता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में सानवी सूरी ने सताक्षी रूहेला को, निवृति गर्ग ने अविका सिंह को मात देकर फाइनल में अपना स्थान बनाया। बालक वर्ग में प्रवल सक्सेना ने क्षितिज पटेल को, दक्ष सक्सेना ने हरतेज सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में मिशिका तिवारी ने रेनूका सक्सेना को, अलंकृति अग्रवाल ने लवीशा सक्सेना को हराया। बालक वर्ग में संस्कार सक्सेना ने आर्यन वर्मा को, वंश मिश्रा ने पारस मेहंदीरत्ता को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में मो. उजैर, बीपी शर्मा, निशान्त शर्मा, गौरव राजपूत, सलमान, सुष्मिता, भुवनेश चन्द्रा, सुशील कुमार, घनश्याम यादव, प्रीति शुक्ला, संजीव, मुकुल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें