फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली होकर गुजरेगी भारत गौरव ट्रेन, सात ज्योतिर्लिंग के कराएगी दर्शन; जानें यात्रा पैकेज

Sun, 23 Mar 2025 08:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अगर आप तीर्थ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो भारत गौरव ट्रेन बेहतर विकल्प हो सकती है। यह ट्रेन भगवान शिव के सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से बरेली होते हुए भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 11 अप्रैल को योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन भगवान शिव के सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है। यह यात्रा 11 रात व 12 दिन की होगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 23,200 रुपये से शुरू किया है। इच्छुक श्रद्धालु 816 रुपये प्रति माह ईएमआई (किस्तें) देकर भी यात्रा कर सकते हैं। 11 से 22 अप्रैल तक यह यात्रा होगी। 

इस यात्रा में श्रद्धालु मध्य प्रदेश स्थित महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात स्थित सोमनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका व सिग्नेचर ब्रिज, नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग व स्थानीय मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर स्टेशनों से यात्री सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन श्रेणी में हैं पैकेज 
आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रति व्यक्ति 52,200 रुपये के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे में रात्रि विश्राम, नाश्ता, दोपहर व रात का खाना, एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है। 39,550 रुपये के पैकेज में होटलों के एसी कमरों में रात्रि विश्राम, नाश्ता, दोपहर व रात का खाना, नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा। स्लीपर श्रेणी का पैकेज 23,200 रुपये का है। इसमें नॉन एसी होटल के शेयरिंग कमरों में रात्रि विश्राम समेत अन्य सुविधाएं हैं। इसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें