फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राम की अनुपस्थिति में भरत भी धारण करते थे भगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवा वेष पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लिया। कहा कि भरत ने 14 वर्ष तक जिस भगवा को धारण कर रामराज्य की अवधारणा को साकार किया, मुख्यमंत्री भी वहीं वस्त्र धारण करते हैं। साथ ही एक प्रसंग भी सुनाया। कहा कि राजस्थान के कवि सम्मेलन में किसी कवि ने हमारे मुख्यमंत्री के कपड़ों पर टिप्पणी कर दी तो मैंने कहा- आप नीति और निर्णयों की आलोचना करिए, किसी के पहनावे पर टिप्पणी जायज नहीं।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद पर भी दे गए सीख
उन्होंने छोटे-छोटे पारिवारिक विवादों को कोर्ट-कचहरी तक ले जाने वालों को भी सीख दी। राम और भरत के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अगर राम जैसा भाई चाहिए तो पहले खुद को भरत बनाएं। वहीं, भरत जैसा भाई चाहिए तो आप राम बन जाएं। इससे झगड़े समाप्त हो जाएंगे। स्नेह की बारिश होने लगेगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी।

भारतीय परिवारों को तोड़ रही पाश्चात्य संस्कृति
टीवी सीरियलों के असर से बचाने के लिए बच्चों को पढ़ाएं रामचरित मानस
कुमार विश्वास ने कहा कि विदेशी पहले ही हमारा पैसा व सोना लूट ले गए। हमारे पास बचा था केवल परिवार व संस्कार। अब पश्चिमी देश इसे भी तोड़ने का कुचक्र रच रहे हैं। भारतीय परिवारों में डिप्रेशन सामने आने लगा है। टीवी सीरियलों का असर हो रहा है। बोले- मेरी मां तीन साल की थीं तो मेरे नाना स्वर्गवासी हो गए। जब मां पांच साल की हुईं तो नानी खत्म हो गईं, पर उनको शादी तक नहीं पता चला कि मां-बाप नहीं हैं। उपस्थित लोगों से बोले-अगर चाहते हो कि बच्चे तुम्हारे साथ रहें तो अपने मां-बाप के साथ रहना शुरू कर दो। साथ ही बच्चों को रामचरित मानस पढ़ाएं। खुद भी इस पर अमल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें