फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में अफीम बेचने आया भमोरा का गिरोह, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर भमोरा इलाके के तस्कर अफीम के साथ पकड़े गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन




बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने भरतौल रोड पर एफसीआई गोदाम के पास छापा मारकर बाइक पर बैठे दो युवकों को पकड़ लिया। उनके साथी अंधेरे में भाग निकले। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम भमोरा के मिलक निवासी महिपाल और नवाबगंज के गांव वलीनगर निवासी देवपाल बताए। दोनों ने भागने वाले साथियों के नाम सुमित वर्मा और अजय बताए जो भमोरा के ही चकरपुर गांव के निवासी हैं।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बुलाकर उनके सामने दोनों की तलाशी ली गई। महिपाल से एक मोबाइल फोन और 840 ग्राम अफीम बरामद हुई जबकि देवपाल से 686 ग्राम अफीम व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके में पहले भी पकड़े गए हैं तस्कर
बारादरी इलाके में पहले भी कई बार आंवला, अलीगंज और भमोरा के तस्कर पकड़े जा चुके हैं। भमोरा इलाके के तस्कर सुरेंद्र शर्मा के शाहजहांपुर निवासी गुर्गे सिराज को बारादरी पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन सुरेंद्र आज तक हाथ नहीं आया है। भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना निवासी समीर, नसीम अली, नवीजान को अफीम तस्करी में बारादरी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अफीम तस्कर भमोरा के मिलक निवासी कृष्ण कुमार को भी बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
अफीम सहित अलीगंज के दो आरोपी गिरफ्तार

फोटो
बरेली। अलीगंज इलाके के दो अफीम तस्करों को भी बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल द आर्च के पास खाली प्लॉट में दबिश दी। वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अलीगंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर कुंडरिया निवासी मुनीश और मेहरबान बताए। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के सामने दोनों की तलाशी ली गई। मुनीश से 652 ग्राम अफीम बरामद की गई जबकि मेहरबान के पास से 253 ग्राम अफीम मिली। इनके पास से मिली बाइक को भी पुलिस ने सीज किया है। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें