फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव, जीओ और जीने दो का दिया संदेश

Mon, 22 Apr 2024 11:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
भगवान महावीर जन्मोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर के दोनों ही जैन मंदिरों में भगवान का प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। नित्य नियम पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जन्म कल्याणक महोत्सव का ध्वजारोहण किया। 

विज्ञापन


इसके बाद 48 दीपों के साथ रथ पर विराजमान भगवान महावीर की आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। जीओ और जीने दो का संदेश देती झांकियों के साथ रामपुर बाग स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए जैन मंदिर बिहारीपुर पहुंची। जहां पर जयकारों के बीच जिनेंद्र भगवान का जलाभिषेक किया गया। फिर वहां से शोभायात्रा पुनः जैन मंदिर रामपुर बाग पहुंच कर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई।  

इस दौरान केसरिया, पीले और रंग बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु ढोल–नगाड़ों की थाप पर महावीर झूले पालना.., तुमसे लागी लगन.., महावीर तुम्हारे द्वारे पर.. आदि भजनों पर झूमते रहे। जगह जगह पर वीर भक्तों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत समाज का सहभोज हुआ। 
विज्ञापन


श्री महावीर निर्वाण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी सौरभ जैन, उपमंत्री सतेंद्र कुमार जैन, मंत्री कृष्ण कुमार जैन, पंडित आदित्य जैन, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र जैन, जीएल अरोड़ा जैन,  साधना जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन

मतदान के लिए किया जागरूक 
भगवान महावीर का जन्म कल्याणक के पावन दिवस पर जैन युवा नेता सौरभ जैन के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूकता की मुहिम सोशल मीडिया पर चलाई गई। इस मौके पर सौरभ जैन ने कहा की भगवान महावीर कहते हैं कि जात-पात, अमीर गरीब, भेदभाव रहित समाज की स्थापना ही समाज में शांति, नवनिर्माण और विकास की संभावना को जन्म देती है। इसलिए हमें इस चुनाव में समाज की इन विकृतियों से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मतदान करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें