फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पावरलिफ्टिंग विश्व कप में 75+आयु वर्ग के भगवान बंसल करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Fri, 31 Oct 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली के वरिष्ठ पावरलिफ्टर भगवान बंसल का चयन आगामी पावरलिफ्टिंग विश्व कप चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता तीन से नौ नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित होगी। वह इसमें 75+ वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन


वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2022-23 में किर्गिस्तान और मिस्र में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन विश्व रिकॉर्ड तोड़े थे। अब तक उनके नाम पंद्रह अंतरराष्ट्रीय पदक और आठ स्वर्ण पदक हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने आठ स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए हैं। वर्ष 1974 में उत्तरी भारत में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्हें पहला रजत पदक मिला था।

- प्रतिदिन अभ्यास और प्राकृतिक डाइट है सेहत का राज
भगवान बंसल अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए पूरी तरह शाकाहारी आहार अपनाते हैं और किसी प्रकार का प्रोटीन पाउडर या दवा का सेवन नहीं करते। उनका मानना है कि सफलता का मूल मंत्र सही पोषण और अनुशासन है। उनके दैनिक आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां शामिल हैं। साथ ही, वह योग और शारीरिक व्यायाम का भी सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें