बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में इस वर्ष शामिल हुए छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। कहा कि परिषद विद्यार्थियों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क नहीं करता। ऐसे में अगर किसी अनजान नंबर से कॉल या मेसेज आता है, तो सतर्क रहें।
क्षेत्रीय बोर्ड अपर सचिव रेखा दिवाकर के अनुसार साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से विद्यार्थियों को टारगेट कर सकते हैं। ये साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे फोन कॉल कर उनके अंकों का विवरण देने और पैसे के बदले अंक बढ़ाने का प्रलोभन देते हैं। अगर किसी विद्यार्थी के पास ऐसी कॉल आती है तो सूचना सीधे विभाग को दें।
-
1. किसी भी फोन कॉल, मेसेज या ई-मेल का संज्ञान न लें। परिषद कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है।
2. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
3. ऐसे कॉल आने पर उसे रिकार्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
4. इसकी सूचना बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव को मोबाइल नंबर 9997525466 पर दे सकते हैं।